मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी पहली बार प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे है। नवनियुक्त सीएम पीएम आवास पर पहुंचे है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रदेश कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों के विभागों को बंटवारे समेत कई अहम विषयों पर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे।

बता दें कि हरियाणा में नव गठित नायब सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में अभी तक 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक आज भाजपा सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights