हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने का मामला सामने आया है, जिसमें कम से कम 100 कर्मचारी झुलसने की खबर आई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कथित तौर पर विस्फोट लाइफ-लॉन्ग फैक्ट्री में शाम करीब 7 बजे हुआ, जिसके बाद कई फायर-टेंडर और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights