चिलकाना। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री व अवैध शराब की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है अभियान के अन्तर्गत नशा तस्करो के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतू आदेशित किया गया है ।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19.07.2026 को विशेष अभियान के दौरान थाना चिलकाना पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी ।
*एनडीपीएस एक्ट के तहत 04 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 12 ग्राम अवैध स्मैक, एवं कुल 328 ग्राम चरस (103 ग्राम, 115 ग्राम व 110 ग्राम अवैध चरस) बरामद*
1.दिनांक 19.07.2026 को उ0नि0 रवि कुमार द्वारा मय फोर्स के 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त फैजान पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम गुमटी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को गुमटी से महेश्वरी को जाने वाले रास्ते पर मरकज के पास कच्ची चकरोड पर रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0-243/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया ।
2.दिनांक 19.07.2026 को उ0नि0 सुखबीर सिंह द्वारा मय फोर्स के 03 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त 1.कुलदीप पुत्र चरणदास निवासी मायापुरी कालोनी कासेपुर थाना गाधीनगर जनपद यमुनानगर हरियाणा 2.दिवाकर उर्फ राहुल पुत्र अशोक कुमार निवासी सुन्दरविहार कासेपुर थाना गाधीनगर जनपद यमुनानगर हरियाणा 3.करन पुत्र सत्यनाराण निवासी बैंक कालोनी कासेपुर थाना गाधीनगर जनपद यमुनानगर हरियाणा को चिलकाना गन्देवड मार्ग पर बिजलीघर के पास कच्ची सडक पर 200 मीटर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त कुलदीप के कब्जे से 103 ग्राम, अभि0 राहुल उर्फ दिवाकर के कब्जे से 115 ग्राम एंव अभियुक्त करन के कब्जे से 110 ग्राम चरस बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0-246/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया। ।
*आबकारी अधिनियम के तहत 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 104 फ्रूटी देशी शराब (यूपी मार्का) एवं 08 बोतल देशी शराब (हरियाणा मार्का) बरामद*
1.दिनांक 19.07.2026 को उ0नि0 रोहताश कुमार द्वारा मय फोर्स के 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त 1.मुनव्वर पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम फिरोजाबाद थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर व 2. अरशाद पुत्र याकूब निवासी ग्राम भोजपुर गुर्जर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को शाहजहाँपुर रोड से घोडापीपली मार्ग से बायी ओर चकरोड पर 30-35 कदम खेतो की ओर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 04-04 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0-244/2026 धारा 63 आबकारी अधिनियम के पंजीकृत किया गया।।
2-दिनांक 19.07.2026 को उ0नि0 नरेन्द्र कुमार सोलंकी द्वारा मय फोर्स के 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त 1.सीटू सैनी पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम दानतपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर व 2.रीनू पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम दानतपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को ग्राम फिरोजाबाद रोड से ग्राम पाजबाँगर को जाने वाला रास्ता से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 24-24 फ्रूटी महबूबा देशी शराब उत्तरप्रदेश मार्का बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0-240/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के पंजीकृत किया गया।।
3.दिनांक 19.07.2026 को म0उ0नि0 अर्चना द्वारा मय फोर्स के 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त 1.अंकित सैनी पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम दानतपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर व 2.मुस्तफा पुत्र शेरू निवासी ग्राम भोजपुर गुर्जर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को ग्राम फिरोजाबाद रोड से ग्राम पाजबाँगर को जाने वाला रास्ता से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 26-24 फ्रूटी महबूबा देशी शराब उत्तरप्रदेश मार्का बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0-245/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के पंजीकृत किया गया।।
*आयुध अधिनियम के तहत 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 नाजायज असलाह बरामद*
1.दिनांक 19.07.2026 को उ0नि0 अंकुर चौधरी द्वारा मय फोर्स के 01शातिर अभियुक्त समरयाब पुत्र जमील निवासी ग्राम बरहमी थाना सरसावा जनपद सहारनपुर को सीकरी कंला से आम के बाग के बराबर से जाने वाला रास्ता से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0-241/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम के पंजीकृत किया गया।।
2.दिनांक 19.07.2026 को उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह द्वारा मय फोर्स के 02 शातिर अभियुक्त 1.वकील पुत्र नादिर निवासी मौहल्ला गढी सुल्तानपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर 2.शौकीन पुत्र नसीम निवासी दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को दुमझेडा रोड से नल्हेडा रोड पर 100 मी0 नल्हेडा की और आम के पेड के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 01-01 अदद नाजायज चाकू बरामद हुए । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0-242/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम के पंजीकृत किया गया।।
*मिशन शक्ति एण्टीरोमियो टीम द्वारा कृत कार्यवाही – महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 19.07.2026 को म0उ0नि0 सुमन सिंह द्वारा मय एन्टीरोमियो टीम के 04 मजनू 1.सोनित पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम मलकपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर उम्र करीब 28 वर्ष 2.अशोक पुत्र पालेराम निवासी भोजपुर गुर्जर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर उम्र करीब 31 वर्ष 3.अलबाग पुत्र सत्तार निवासी सलीरी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर उम्र करीब 35 वर्ष 4.गोविंद पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम मलकपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को सुल्तानपुर से फिरोजाबाद सडक से ग्राम अब्दुल्लापुर आहडी को जाने वाला रास्तासे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण रास्ते पर आने जाने वाली महिलाओ पर फब्बतिया एवं अश्लील कमेन्ट कस रहे थे । गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0-239/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
*शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध कार्यवाही – शांति व्यवस्था भंग करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 19.07.2026 को उ0नि0 नरेन्द्र कुमार सोलंकी द्वारा मय फोर्स के दौराने गस्त सार्वजनिक स्थान पर आपस मे आमदा फसाद होकर शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे 04 अभियुक्तगण 1. नसीम पुत्र सलीम निवासी शाहपुरा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर 2. दिलशाद पुत्र मुमताज निवासी नजीबपुरा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर 3. विषराम पुत्र मुमताज निवासी ग्राम घाटेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर 4. रिषिपाल पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम मलकपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को बस स्टैण्ड चिलकाना से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त गण के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
