lucknow-jahararbhawan-fire

लखनऊ, 20 जुलाई । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। भीषण आग की लपटें देख कार्यालय पहुंचे अधिकारी, कर्मचारी घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई और आग को काबू करने की मशक्कत जारी है।

जवाहर भवन में विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय हैं। सोमवार को सभी कार्यालय खुलते ही कर्मचारी अपनी-अपनी सीटों पर पहुंचे, तभी भवन की चौथी मंजिल पर आग भड़क गई। कुछ मिनटों में आग का धुआं पूरे परिसर में फैल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के अभियान में जुट गई। सुरक्षा के मद्देनजर भवन में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को दमकल के फायर फाइटर्स ने सभी को बाहर निकालते हुए रेस्क्यू तेजी से जारी किया।

सरकार से जुड़े अहम विभागों के कार्यालय होने के चलते प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा आग पर काबू किए जाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग से फिलहाल कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights