मनीष अग्रवाल

चिलकाना। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि रविवार को एक वादी शमशाद अहमद पुत्र जलील अहमद द्वारा लिखित तहरीर देकर एक अभियुक्त द्वारा वादी की दुकान के गल्ले मे रखे रूपये व वादी का आधार कार्ड चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना चिलकाना पर मामला दर्ज कराया था। जिस पर थाना प्रभारी चिलकाना अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक नकबजन अभियुक्त उस्मान पुत्र इखलाख निवासी ग्राम पठेड थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को गन्देवड मार्ग से गोवर्धनपुर ढुलानी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे चोरी गये 2170 रूपये नकद व वादी का आधार कार्ड बरामद । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा बीएनएस की वृद्धि की गई । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights