मनीष अग्रवाल

चिलकाना।  वीरवार की दोपहर को एक वादी बिजेन्द्र कुमार पुत्र परमाल सिंह निवासी ग्राम सौन्धेबांस थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत वादी के पुत्र शोभित उम्र करीब 16 वर्ष घर से बिना बताये कही चले जाने सम्बन्ध मे थाना चिलकाना पर मामला दर्ज पंजीकृत किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु आदेश-निर्देश दिए गये थे । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी चिलकाना अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व मे शुक्रवार को थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में गुमशुदा शोभित पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम सौंधेबांस थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को मात्र 09 घण्टे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । गुमशुदा को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने सहारनपुर पुलिस व थाना चिलकाना पुलिस का आभार व्यक्ति किया । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गुमशुदा को बरामद करने वाली पुलिस टीम:
1- उ0नि0 सुखबीर सिंह थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
2- है0का0 अमित तोमर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
3- का0 गोपाल सोलंकी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
4- का0 कृष्णवीर सिंह थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights