पंजाब में इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सीनियर पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार CBI ने रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, CBI की टीम ने आज DIG हरचरण सिंह भुल्लर के कार्यालय पर छापा मारा और रिश्वत लेने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हावाले से ये भी जानकारी मिली है कि, CBI टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 लाख रुपए महीना रिश्वत लेते हुए काबू किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights