बिजनौर। जिले के एक आम के बाग में शनिवार देर रात एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान दरानगर गांव निवासी निखिल (19) और चंचल (15) के रूप में हुई है। दोनों बीते पांच दिनों से घर से लापता थे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को बिजनौर-चांदपुर रोड के पास लक्षीवाला गांव के एक आम के बगीचे में दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले।पुलिस अधिकारियों के अनुसार शवों पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। ऐसा अंदेशा है कि दोनों ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की होगी। फंदा टूटने से शव नीचे गिरे और सड़ने लगे। पुलिस ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराने हैं। युवती के हाथ पर जंगली जानवरों के काटने के निशान भी मिले हैं।

सर्किल ऑफिसर गौतम राय ने बताया कि मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों एक-दूसरे को जानते थे और अक्सर साथ नजर आते थे। वहीं, परिजन इस घटना के पीछे सामाजिक दबाव या आपसी मतभेद को संभावित कारण मान रहे हैं।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जाएगी और जरूरत पड़ने पर हत्या की आशंका के कोण से भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights