जिला प्रभारी वासु धीमान

शामली। बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया तथा आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बिहार की जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होनें कहा कि बिहार की जनता ने जाति से ऊपर उठकर देशहित में अपना मतदान किया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गयी। शहर के अस्पताल रोड पर भाजपाईयों व व्यापारियों ने जमकर खुशी मनाई तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बिहार की जनता को भी इस जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 20 सालों से एनडीए सरकार बिहार को विकास के पथ की ओर लेकर जा रही है। आज आम जनमानस मजदूर, व्यसापारी अपनी सुरक्षा चाहता है, बिहार के मतदाताओं ने जाति से ऊपर उठकर देशहित में मतदान किया है। इस अवसर पर भाजपा जिला संयोजक पंकज गुप्ता, कमल बंसल, रामनाथ संगल, सोनू आनंद गोयल, बंटी संगल, संजय बंसल, मनोज गोयल, प्रवीण कुमार, सुदेश, शुभम गोयल, हर्ष गोयल, अमित बिंदल, अंश गोयल, अजय गुप्ता, शुभम, पवन कुमार, अनिभव शर्मा, अमित, प्रमोद जांगिड सभासद आदि भी मौजूद रहे।
दूसरी ओर बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डा. बबीता चौहान ने कार्यक्रम में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के सक्षम नेतृत्व में जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह विजय सिद्ध करती है किकृविकास की राजनीति ही जनता का पहला और अंतिम विकल्प है, जनसेवा, पारदर्शिता व सुशासन पर आधारित नेतृत्व को राष्ट्र का समर्थन लगातार प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शशि अरोरा, मीनू संगल, कपिल पंवार, प्रियंका मित्तल, अरविन्द शर्मा, मनीष मित्तल, विराट तरार, गौरव कुमार, निशा शर्मा, सुरक्षा नैन आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights