भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल यानी रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। जिसे अब पार्टी जन-जन के बीच ले जाएगी और इसके बारे में जनता को जागरूक करेंगी। इसी के चलते आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा मुख्यालय लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और मीडिया से  रूबरू होकर संकल्प पत्र के बारे में जागरूक करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी समेत राज्य सरकार के मंत्री, भाजपा के सांसद व अन्य बड़े नेता संकल्प पत्र के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मोदी सरकार का 10 वर्षों का लेखा जोखा लोगों के बीच पेश करेंगे। आज सुबह 10ः00 बजे भाजपा मुख्यालय, लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस होगी। मुख्यमंत्री योगी मीडिया से रूबरू होंगे और भाजपा के घोषणापत्र के बारे में बात करेंगे।

बता दें कि यूपी बीजेपी आज पूरे प्रदेश भर में बड़ा अभियान चलाएगी। सीएम योगी के अलावा पार्टी के दूसरे नेता अलग-अलग जगह प्रेस वार्ता करेंगे। एक साथ 75 जिलों में बीजेपी के सांसद विधायक मंत्री, बड़े नेता मोदी की गारंटी बताएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मेरठ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुरादाबाद व ब्रजेश पाठक कानपुर, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा नोएडा, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर, बेबी रानी मौर्य शामली, स्वतंत्र देव सिंह बरेली, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, एके शर्मा मऊ, राकेश सचान फतेहपुर, नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ अमेठी व सुनील शर्मा बागपत, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर रायबरेली, कपिल देव अग्रवाल आगरा, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर, दिनेश प्रताप सिंह कौशांबी, असीम अरुण सहारनपुर, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मीरजापुर, नरेंद्र कश्यप गौतम बुद्ध नगर व धर्मवीर प्रजापति संभल, राज्य मंत्री संजय गंगवार पीलीभीत, ब्रजेश सिंह अमरोहा, सोमेंद्र तोमर मुजफ्फरनगर व दारा सिंह कुशीनगर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights