सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर,13 अप्रैल (हि.स.)। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।

कोतवाल मिथलेश मिश्रा ने रविवार काे बताया कि हादसा शनिवार देर रात स्टेशन से रसूलाबाद जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे कॉलोनी के सामने हुआ। राहगीरों ने एक बाइक सवार युवक का शव सड़क पर पड़ा हाेने की सूचना दी। माैके पर भंडारी चौकी प्रभारी गोपालजी तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। मृतक की पहचान उत्तरी वाजिदपुर का निवासी दीपक कुमार विश्वकर्मा (26) पुत्र प्रमोद कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनाें काे दी गई।

काेतवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की माैत सड़क हादसे में हाेने की बात सामने आई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक और उसके चालक की पहचान व तलाश कराई जा रही है।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights