ballia-encounter-seven-arrested

बलिया, 02 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहतवार व बलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिजली के तार चोरी की घटनाओं में शामिल सात अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम साहतवार थाना के अकबरपुर में गुरुवार तड़के चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान समर्थपार की तरफ से आ रहे संदिग्ध दो चार पहिया वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश टिंकू शाह पुत्र जयप्रकाश निवासी दुधैला और शमीम अंसारी पुत्र जैनुद्दीन निवासी उमरगंज थाना कोतवाली बलिया के दाहिने पैर में गोली लगी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 26 मार्च को दुधैला तथा 30 मार्च को अकबरपुर में बिजली के तार व ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी की थी। पुलिस ने मौके से पांच अन्य अभियुक्तों अरविन्द यादव, मन्नू कुमार साह, रोहन पाण्डेय, फिरोज खान और अभिषेक गौड़ को भी गिरफ्तार किया है।

एएसपी (उत्तरी) दिनेश शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी के तार, तार काटने के उपकरण, दो वाहन तथा चाकू बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायल बदमाशों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights