उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार देर रात पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक संयुक्त अभियान में एक कथित शार्पशूटर आशु उर्फ ​​मोंटी ढेर हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर कलां गांव का रहने वाला आशु सिविल लाइंस इलाके में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या की कोशिश और मुरादाबाद के एक कारोबारी से कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित था तथा उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारियों के मुताबिक, आशु का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई जिलों में हत्या, हत्या की कोशिश और डकैती समेत कई जघन्य मामलों के लगभग 36 मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस ने घटनास्थल से एक कार, .32 बोर की एक पिस्तौल, .32 बोर की एक रिवॉल्वर और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि आशु पहली बार 2010 में हत्या की एक मामले में जेल गया था, उसी दौरान वह उधम सिंह गैंग के संपर्क में आया। उन्होंने बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद आशु ने गिरोह के लिए कथित तौर पर काम करना शुरू कर दिया और गंभीर अपराधों में शामिल रहा। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights