श्री राम जन्मभूमि में चेन्नई से आए श्रद्धालुओं ने किया पारायण

अयोध्या, 4 मई (हि.स.)। चेन्नई से आए 160 सदस्यीय दल द्वारा आज श्री राम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में चारों वेदों और वाल्मीकि रामायण का रविवार को आंशिक पारायण किया गया।

इस अवसर पर कमलाकर पांडेय,सत्यनाथन व अभिनव के नेतृत्व में श्री प्रेमिक वर्धन भजन मंडली चेन्नई के दल ने‌ श्रीराम लला की अर्चना, आराधना के लिए तीर्थ क्षेत्र से पूर्व में ही सहमति ले ली थी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि उक्त श्रद्धालु एक‌ विशेष वाद्ययंत्र लेकर अयोध्या आए हैं और बहुत सुंदर आयोजन सफल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights