ayodhya-hanumangadhi-mandir

अयोध्या, 12 जुलाई । सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर की उज्जैनिया पट्टी के नए श्रीमहंत महंत संदीपदास महाराज को बनाया गया। उनकी नियुक्ति रविवार को सर्वसम्मति से की गई। मारुति भवन में आयोजित समारोह में उनकी नियुक्ति की घोषणा हुई। इसके बाद उन्हें संतों,महंतों और नागा संतों ने अंगवस्त्र,माल्यार्पण और तिलक कर उनका सम्मान किया।

उल्लेखनीय है कि उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत का पद श्रीमहंत संतराम दास महाराज के साकेतवास के बाद यह पद रिक्त हो गया था।

नवनियुक्त श्रीमहंत संदीपदास महाराज वैदिक आचार्य है। उन्होंने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का संकल्प लिया। उन्होंने पट्टी के विकास, संत समाज की एकता और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करने की बात कही।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights