Author: मुदगल टाइम्स ब्यूरो

Dainik Mudgal Times

समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर महिला ने किया आत्मदाह करने का प्रयास

यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर उन्नाव की एक महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल उसे…

बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर को बनाया गया निशाना, अशांति के बीच देवताओं की मूर्तियों को जलाया गया

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और प्रस्थान के बाद देश में जारी अशांति के बीच बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में स्थित मेहरपुर में एक इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ की…

नीट पेपर लीक मामला: 13 अभियुक्तों के खिलाफ संज्ञान के बिंदु पर 19 अगस्त को होगी सुनवाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024 के प्रश्न पत्र लीक मामले में बिहार में पटना की एक विशेष अदालत में आरोपित 13…

दादर रेलवे स्टेशन पर बैग लेकर घूम रहा था शख्स, RPF ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरपीएफ(RPF) ने रेलवे स्टेशन से एक बैग से शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल…

बांग्लादेश के हालात पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- सरकार की है पैनी नजर

बांग्लादेश के हालात को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संसद भवन परिसर में खत्म हो गई है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सभी राजनीतिक दलों…

मेघालय ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर कर्फ्यू लगाया, BSF हाई अलर्ट पर हुई

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हाल ही में हुए घटनाक्रम के बाद मेघालय ने बांग्लादेश सीमा के पास रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा कि…

अब वीडियो कॉल के जरिए लूट रहे साइबर अपराधी, ऐसे रहे सावधान

साइबर अपराधी अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने के लिए वीडियो कॉल का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो कॉल के माध्यम से धोखाधड़ी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो…

इराक में अमेरिकी सैन्य एयरबेस पर रॉकेट से बड़ा हमला, कई सैनिक घायल

पश्चिमी इराक में अमेरिकी सैनिकों के एक एयरबेस पर हमला हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को…

10 साल की बच्ची को टीचर ने बाल पकड़कर जमीन पर पटका, CCTV में कैद हुई घटना

महिला टीचर का बेरहमी से बाल पकड़कर मासूम छात्रा को नीचे जमीन पर पटकने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जयपुर के बनीपार्क स्थित…

कर्ज नहीं चुका पाया तो पत्नी को दांव पर लगाया, विरोध करने पर दी देह व्यापार में बेचने की धमकी

आगरा के शाहगंज क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कर्ज में डूबे पति ने अपनी ही पत्नी को दांव पर लगा दिया। यहां एक महिला ने…

You missed

जनगणना की रफ्तार बढ़ाने के लिए डीएम का सख्त रुख, अब हर विभाग को दिखानी होगी सक्रियता स्व-गणना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों और कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी के निर्देश, विभागाध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी, जनपद की गिरती रैंकिंग सुधारने पर जोर मुजफ्फरनगर। जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने अब पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। जनपद में स्व-गणना की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप बनाए रखने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब प्रत्येक विभाग को अपने कर्मचारियों की स्व-गणना सुनिश्चित कराने के साथ अभियान की प्रगति पर भी नजर रखनी होगी। जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से अब तक किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सरकारी मशीनरी की सक्रियता केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका असर धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए। समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) द्वारा अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की स्व-गणना सुनिश्चित कराने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई। जिलाधिकारी ने अन्य विभागों को भी इसी कार्यशैली को अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी स्वयं इस अभियान में भागीदारी करेंगे, तभी आम जनता को भी इसके प्रति जागरूक और प्रेरित किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पहले स्वयं अपनी स्व-गणना पूरी करें और इसके बाद अधीनस्थ कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को भी इस प्रक्रिया से जोड़ें। साथ ही विभागीय स्तर पर नियमित फीडबैक लेकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी कर्मचारी इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रहे। समीक्षा के दौरान उन विभागों और अधिकारियों के प्रयासों पर भी जानकारी ली गई, जिनका योगदान अपेक्षाकृत कम है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिम्मेदारी से बचने या उदासीनता दिखाने का रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर में स्व-गणना अभियान को अधिकतम सफलता दिलाना और जनपद की रैंकिंग में सुधार करना है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभागीय अधिकारी इन निर्देशों को कितनी गंभीरता से अमल में लाते हैं और जनगणना के इस राष्ट्रीय अभियान को कितनी मजबूती से आगे बढ़ाते हैं।

Verified by MonsterInsights