यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर उन्नाव की एक महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल उसे इलाज कराने के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

महिला का नाम अंजली जाटव है जो उन्नाव के पूर्व की रहने वाली हैं। पारिवारिक विवाद में आत्मदाह करने की कोशिश की बात सामने आ रही है। बाकी पुलिस जांच कर रही है। पूरा मामला स्पष्ट होगा। पुलिसकर्मियों ने महिला को सिविल अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में पहुंचाया। अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात हैं।

आत्मदाह करने का प्रयास करने वाली महिला का पत्र भी सामने आया है जिसमें वह उप मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा चुकी थी। पत्र में लिखा गया  है कि FIR दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ा जा रहा है उल्टा प्रार्थिनी को ही थाने में पीटा गया। जिसका मेडिकल कराने के बाद फिर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

वहीं, इस मामले को लेकर DCP मध्य द्वारा एक बाइट जारी किया गया है। जिसमें महिला DCP  त्यागी ने बताया कि आज विक्रमादित्य मार्ग पर एक महिला जो कि लगभग 30 साल की है। यह महिला थाना पूर्वा जनपद उन्नाव की रहने वाली है। जिसने आत्मदाह का प्रयास किया है।DCP  त्यागी ने बताया कि इसमें पारिवारिक कलह समाने आ रही है फिलहाल महिला का इलाज का चल रहा है, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights