एसपी ने किशाेर काे दिया ईमानदारी का पुरस्कार

हरदोई, 05 मई(हि.स.)। जिले के एक 12 वर्षीय बालक अल्तमश पुत्र आलमगीर निवासी कटरा थाना टड़ियावां ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। बालक ने रास्ते में मिले रुपयाें से भरे पर्स काे पुलिस काे साैंपा है। बालक की ईमानदारी काे देखते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादाैन ने उसके

प्रशंसनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ल्लेखनीय है कि कस्बा टड़ियावां में रास्ते के किनारे अल्तमश काे एक पर्स पड़ा मिला था। पर्स में 16,020 रुपये एवं कुछ कागजात थे। बालक ने रुपये

और कागजाताें से भरे बैग काे टड़ियावां पुलिस को साैंप दिया। थाना पुलिस ने पर्स में मौजूद कागजात से प्राप्त जानकारी के आधार पर उसके स्वामी फैजान पुत्र आलमगीर निवासी बैठ थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड को सुपुर्द कर दिया। इस प्रशंसनीय कार्य के लिए एसपी ने बालक काे सम्मानित

किया है।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights