अलर्ट के चलते जिला अस्पताल में 20 बेड का वार्ड आरक्षित, चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त

मुरादाबाद, 09 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना का बदला लेने के लिए भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाक सीमा पर बढ़े तनाव के मद्देनजर देश भर में अलर्ट घोषित है। ऐसी स्थिति में किसी भी अनहोनी या आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में 20 बेड का एक वार्ड आरक्षित किया गया है। अलर्ट की स्थिति को देखते हुए सभी चिकित्सकों व कर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई है। उन्हें ड्यूटी पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ संगीता गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार देश भर में भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए अलर्ट घोषित किया गया है। देश भर में नागरिक सुरक्षा काे लेकर मॉकड्रिल का अभ्यास भी कराया जा रहे हैं। ऐसे में किसी भी आपातकाल की स्थिति के मद्देनजर जिला अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सीएमएस ने आगे बताया कि जिला अस्पताल में 20 बेड का एक वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। तनाव की स्थिति काे एहतियातन लेते हुए अस्पताल के सभी चिकित्सकों व कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। सभी चिकित्सकाें और स्टाॅफ काे ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

———————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights