अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब अभिनेता ने खुद पुष्टि कर दी है कि ‘भूत बंगला’ के बाद उनकी अगली रिलीज ‘वेलकम टू द जंगल’ ही होगी। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और इसकी शूटिंग साल 2023 में शुरू हुई थी।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक दिलचस्प पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह जंगल के बीच रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। नीली शर्ट और मैचिंग वेलवेट कोट-पैंट में उनका लुक काफी दमदार दिखाई दे रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, “अगली… वेलकम टू द जंगल।” हालांकि उन्होंने रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह जरूर संकेत दे दिया कि फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
