सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग (Customs) ने एक ऐसी तस्करी का पर्दाफाश किया है जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान हो गए हैं। जापान से वियतनाम होते हुए अहमदाबाद पहुंचे एक यात्री के पास से 61 बेशकीमती डिजाइनर पेन बरामद हुए हैं। बाजार में इन पेनों की कुल कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये आंकी गई है।

एक स्मार्टफोन के जितनी कीमत 

बता दें कि पकड़े गए पेन कोई साधारण स्टेशनरी नहीं हैं बल्कि बेहद प्रीमियम और लग्जरी डिजाइनर ब्रांड्स के हैं। अधिकारियों के मुताबिक एक-एक पेन की कीमत 40 से 50 हजार रुपये के बीच है। इतने में आज के दौर का एक बेहतरीन 5G स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है। यात्री इन पेनों को अपने सामान में छिपाकर लाया था ताकि वह लाखों रुपये की ‘कस्टम ड्यूटी’ (सीमा शुल्क) चुकाने से बच सके।

ऐसे खुला राज

यात्री जापान से वियतनाम के रास्ते अहमदाबाद लैंड हुआ था। एयरपोर्ट पर उसकी संदिग्ध हरकतों और बॉडी लैंग्वेज ने कस्टम अधिकारियों को चौकन्ना कर दिया। जब यात्री को रोककर उसके सामान की बारीकी से स्कैनिंग की गई तो बैग के गुप्त हिस्सों से इन महंगे पेनों का जखीरा बरामद हुआ। फिलहाल सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत सभी 61 पेनों को जब्त कर लिया गया है और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि ये पेन वह यात्री भारत में किसे सप्लाई करने वाला था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights