नई दिल्ली | नेपाल में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों को फिलहाल नेपाल यात्रा से बचने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एडवाइजरी में कहा कि जो भारतीय नागरिक पहले से नेपाल में मौजूद हैं, वे अपने मौजूदा आवास पर ही ठहरें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और पूरी सतर्कता बरतें।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिक स्थानीय प्रशासन और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की ओर से समय-समय पर जारी की जा रही सुरक्षा सलाहों का पालन करें। मंत्रालय ने नेपाल जाने की योजना बनाने वाले भारतीयों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक यात्रा टाल दें।

भारतीय दूतावास, काठमांडू ने आपात स्थिति में संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी सहायता के लिए भारतीय नागरिक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  1. +977-9808602881 (व्हाट्सऐप कॉल भी उपलब्ध)
  2. +977-9810326134 (व्हाट्सऐप कॉल भी उपलब्ध)

गौरतलब है कि नेपाल इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता और विरोध प्रदर्शनों से जूझ रहा है। ऐसे में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights