aap-letter-municipal-commissio

नई दिल्ली, 03 जून । साकेत के सैदुलाजाब इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना को लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेता अंकुश नारंग ने बुधवार को निगमायुक्त को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अंकुश नारंग ने पत्र में लिखा कि साकेत भवन हादसा कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि निगम के भ्रष्टाचार, लापरवाही और अधिकारियों की मिलीभगत का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि आज निगमायुक्त को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा तथा पूरे दिल्ली में जर्जर और अवैध इमारतों का सर्वे कराने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायतों और अवैध निर्माण की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई, जिसका खामियाजा आज निर्दोष लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्लीवासियों की जान से खिलवाड़ करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों और उन्हें संरक्षण देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights