आम आदमी पार्टी (आप – AAP) ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की आलोचना की और इसे ‘‘चार इंजन’’ वाली सरकार की असफलता बताया।

आप ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राष्ट्रीय राजधानी के कई जलमग्न स्थानों जैसे धौला कुआं, दिल्ली छावनी और आईटीओ की तस्वीरें साझा कीं।

इसने कहा, ‘‘दिल्ली का एक भी इलाका ऐसा नहीं है जहां भाजपा की ‘चार खटारा इंजन’ वाली सरकार की नाकामी की कहानी कहता जलभराव न हुआ हो।’’

इन आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मिंटो ब्रिज का एक वीडियो साझा किया।

उन्होंने सोशल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘थोड़ी सी बरसात के बाद मिंटो ब्रिज के नीचे डूबी हुई गाड़ी। यह तो साफ है कि ‘चार इंजन’ की सरकार फेल हो गई है।’’

दिल्ली में रातभर भारी बारिश के साथ तूफान आया, जिससे विमान परिचालन बाधित हुआ, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए तथा कई इलाके जलमग्न हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights