बिजली का हाइटेंशन तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

मीरजापुर, 27 मई (हि.स.)। जमालपुर थाना क्षेत्र के लोढ़वा गांव में सोमवार की देर रात बिजली का हाइटेंशन तार अचानक टूटकर गिरा और करंट की चपेट में आकर सोनू भारती (24) की मौत हो गई। सोनू अपने घर के बाहर सो रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

परिवार के सदस्यों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के पिता जमुना भारती ने बताया कि सोनू रात का खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहा था। तभी अचानक 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गया। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, उन्होंने पावर हाउस को सूचना दी और विद्युत आपूर्ति को बंद कराया। युवक को गंभीर स्थिति में एंबुलेंस से सीएचसी केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights