बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक मार्च को 73 वर्ष के हो गए। नीतीश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता लगा है।

PM नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर बिहार के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

माता जानकी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट ने अपने एक्स हैंडल पर बधाई देते हुए लिखा कि अपने नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री व कुशल राजनेता नीतीश कुमार को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई।

आपके जन्मदिन के शुभ अवसर पर ईश्वर से आपके स्वस्थ, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को नालंदा जिले के कल्याण बिगहा में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights