5599-candidates-left-the-exam

मुरादाबाद, 26 अप्रैल । मुरादाबाद जनपद में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लगातार दूसरे दिन 28 परीक्षा केंद्रों पर पहली व दूसरी पाली की होमगार्ड लिखित परीक्षा हुई। जिसमें दोनों पालियों में 5599 परीक्षार्थियों ने होमगार्ड लिखित भर्ती परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 2806 और दूसरी पाली में 2793 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा 27 अप्रैल को भी संपन्न होगी। पहले दिन शनिवार को दोनों पालियों में कुल 5702 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे।

मुरादाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार जनपद में होमगार्ड परीक्षा दूसरे दिन रविवार को 28 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। जिले में आज दोनों पालियों में 24,864 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। जिसमें पहली पारी में 12432 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 9626 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 2806 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 12432 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 9639 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 2793 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।

जिले में अमरोहा, बरेली, बदायूं, बिजनौर, कासगंज, मेरठ, पीलीभीत, रामपुर, संभल और शाहजहांपुर समेत 11 जिलों के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पेपर पर परीक्षार्थियों की मिली जुली प्रतिक्रिया सुनने को मिली। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी पेपर को लेकर आपस में चर्चा करते नजर आए।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights