अखण्ड-प्रचण्ड पुरुषार्थ आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों का स्वभाव है : स्वामी रामदेव

हरिद्वार, 15 मई (हि.स.)। पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् का 10वीं व 12वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत आने पर पाँच दिनों तक आचार्यकुलम् में ‘प्रतिभा अभिनंदन पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। आज प्रार्थना सभा में दसवीं परीक्षा के सर्वोत्कृष्ट विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने अपने संदेश में कहा कि अखंड प्रचंड पुरुषार्थ आचार्य कुलम के विद्यार्थियों का स्वभाव है और यह संस्कार उन्हें आचार्य कुलम में प्रवेश के साथ ही मिलना शुरू हो जाते हैं।

इस वर्ष 10वीं में अथर्व ने 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, ध्रुव ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, सान्या सेजल ने 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 97.60% अंकों के साथ सहज चतुर्थ और 97.40% अंकों के साथ के साथ अंशुमान व कन्हैया कुमार क्रमशः पंचम स्थान पर रहे। कुल मिलाकर सभी 153 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यालय का औसत 86.30 रहा। 21 विद्यार्थियों ने सभी पाँचों विषयों में A-1 ग्रेड प्राप्त किए जबकि 43 विद्यार्थियों ने विविध विषयों में शतांक अर्जित किए। 95‌ प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 25 रही।

आचार्यकुलम् प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा डॉ. ऋतंभरा शास्त्री सहित प्राचार्या स्वाति मुंशी जी ने उक्त सुअवसर पर विद्यार्थियों समेत सभी आचार्यों व कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने आशीर्वचन प्रदान किए। इस पावन अवसर पर स्वामी अर्जुनदेव जी, उपप्राचार्य तापस कुमार बेरा जी, समन्वयिका दीपा जी उपस्थित रहीं।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights