सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 आईएएस और 55 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर आयुक्त रमेश यादव को मेरठ में अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, सहारनपुर के नगर मजिस्ट्रेट को वाराणसी में जिला अधिकारी (प्रोटोकॉल) की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर रामकृष्ण सिंह को सहारनपुर का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस बदलाव से जिले के प्रशासनिक महकमे में भी फेरबदल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights