कर्नाटक के विजयपुरा में दो साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। इसकी जानकारी बुधवार शाम को पुलिस ने दी। उन्होंने बताया कि बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। बच्चे के लगभग 16 फीट की गहराई में गिरने का अनुमान है। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

 

बच्चे को बचाने का अभियान शाम को 6.30 बजे शुरू किया गया था. इस अभियान को चलते हुए 12 घंटे से अधिक वक्त हो गया है। पुलिस के अनुसार बच्चा अपने घर के पास खेलने के दौरान बोरवेल में गिर गया। इस बात की जानकरी तब मिली जब किसी ने उसके रोने की आवाज सुनी और तुरंत परिवार को सूचित किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे बच्चे को बचाने के लिए अभियान शुरू किया गया। पुलिस, राजस्व अधिकारी, तालुक पंचायत के सदस्य और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बच्चे को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल बच्चे की आवाज सुनाई नहीं दे रही है लेकिन बोरवेल के अंदर कुछ हलचल देखी गई है। साथ ही कहा कि हमने बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पाइप गिराए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights