अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग आज 26वें दिन में पहुंच गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए साफ कहा, ‘हमने यह युद्ध जीत लिया है. ईरान पूरी तरह कमजोर हो चु…

Israel US Iran War Live: ईरान ने खार्ग द्वीप पर FPV ड्रॉन्स से लैस सैनिक किए तैनात

ईरान ने खार्ग द्वीप पर तैनात सैनिकों को FPV ड्रॉन्स से लैस कर दिया है, जो रूस-यूक्रेन युद्ध में अपनी घातक प्रभावशीलता दिखा चुके हैं. ये ड्रोन्स किसी भी ईरानी और अमेरिकी जमीन पर तैनात सैनिकों के बीच टकराव को अब एकतरफा नहीं रहने देंगे. ईरान के इस कदम से पता चलता है कि वे अपने सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर खार्ग द्वीप जैसे रणनीतिक स्थानों पर. खार्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है और अमेरिकी सेना के साथ संभावित टकराव के लिए ईरान की तैयारी को दर्शाता है.

Israel US Iran War Live: पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों पर ईरान का साफ इनकार

अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के 26वें दिन पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों पर ईरान ने साफ इनकार कर दिया है.। तेहरान ने इस्लामाबाद को मजबूत संदेश भेजते हुए कहा कि पाकिस्तान के जरिए बातचीत की कोई संभावना नहीं है और ईरान ट्रंप की 15 सूत्रीय योजना या किसी भी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं कर रहा.

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बागई और संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने साफ कहा कि अमेरिका के साथ कोई सीधी या अप्रत्यक्ष बातचीत नहीं हो रही. उन्होंने ट्रंप के दावों को ‘फेक न्यूज’ बताया और कहा कि यह सिर्फ तेल बाजार को प्रभावित करने और जंग के दलदल से निकलने की कोशिश है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights