मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक नया सनसनीखेज दावा सामने आया है जिसमें कहा जा रहा है कि ईरान-अमेरिका टकराव के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं बल्कि अमेरिका का दूसरा बड़ा अधिकारी जिम्मेदार है। मास्टरमाइंड ईरान-अमेरिका युद्ध के पीछे पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक भारत की खुफिया एजेंसियों ने इस बात के पहले ही संकेत दे दिए थे कि इरान जंग को हवा देने के पीछे डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ का बड़ा हाथ हो सकता है। पूर्व रॉ एजेंट लक्की बिष्ट ने भी 19 मार्च को 12:37 AM) पर अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस बारे में जानकारी सांझा की थी ।
आज पूरी दुनिया जिस खबर को ब्रेकिंग कह रही है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-अमेरिका युद्ध के पीछे Pete Hegseth को मास्टरमाइंड बताया !
वही बात मैंने अपने X हैंडल पर 19 मार्च 2026 को सुबह 12:37 बजे (IST – Indian Standard Time) पहले ही रख दी थी।
आज वही बात जब… pic.twitter.com/r1ZgEP4ht1
— Lucky Bisht (@iamluckybisht) March 24, 2026
जिसमें उन्होंने लिखा था कि ” अमेरिका अगर इस वॉर में उतरा है, तो इसके पीछे पीट हेगसेथ की भूमिका बेहद अहम है। कहने को ये अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी है, लेकिन कई रिपोर्ट्स और संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि इनको पूरा MI6 कंट्रोल करती है असली खेल तो पर्दे के पीछे खेला जा रहा है। हालांकि FBI ट्रंप को इस वॉर से दूरी बनाने की बात कर रही थीं, फिर भी अमेरिका इस टकराव में कूद पड़ा। पीट हेगसेथ अब लगातार ये नैरेटिव बना रहे हैं कि अमेरिका इस वॉर में आगे है।लेकिन क्या ये पूरी सच्चाई है… या सिर्फ एक तरफ की कहानी?
आज पूरी दुनिया जिस खबर को ब्रेकिंग कह रही है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-अमेरिका युद्ध के पीछे Pete Hegseth को मास्टरमाइंड बताया !
वही बात मैंने अपने X हैंडल पर 19 मार्च 2026 को सुबह 12:37 बजे (IST – Indian Standard Time) पहले ही रख दी थी।
आज वही बात जब… pic.twitter.com/r1ZgEP4ht1
— Lucky Bisht (@iamluckybisht) March 24, 2026
25 मार्च को 12:03 AM लक्की बिष्ट ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने खुलकर खुलासा कि आज पूरी दुनिया जिस खबर को ब्रेकिंग कह रही है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-अमेरिका युद्ध के पीछे Pete Hegseth को मास्टरमाइंड बताया ! वही बात मैंने अपने X हैंडल पर 19 मार्च 2026 को सुबह 12:37 बजे (IST – Indian Standard Time) पहले ही रख दी थी। आज वही बात जब डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं, तो यह दुनिया की सबसे बड़ी खबर बन गई है। उन्होंने लिखा कि जो बात आज CIA ने डोनाल्ड ट्रंप को बताई है, वो हमारी इंटेलिजेंस को बहुत पहले से पता थी। और उसका सबसे बड़ा सबूत मेरा ट्विटर हैंडल है। 19 मार्च का पोस्ट आज भी मेरे X (Twitter) हैंडल पर मौजूद है।इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भारत की इंटेलिजेंस दुनिया की सबसे बेहतरीन इंटेलिजेंस में से एक है।भारत की प्रमुख एजेंसियां Research and Analysis Wing (RAW) और Intelligence Bureau (IB) वास्तव में विश्व की सक्षम खुफिया एजेंसियों में गिनी जाती हैं।
गौरतलब है कि ट्रंप ने हाल ही में कहा कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सबसे पहले समर्थन हेगसेथ ने ही दिया था। ट्रंप के मुताबिक, हेगसेथ ने कहा था “लेट्स डू इट, हम उन्हें परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते।” इस बयान के बाद हेगसेथ को इस संभावित युद्ध का मुख्य रणनीतिक चेहरा माना जाने लगा है।हेगसेथ का करियर काफी अलग रहा है। वे पहले Fox News में होस्ट रह चुके हैं और अमेरिकी सेना में भी सेवा दे चुके हैं। उन्हें जमीनी युद्ध का अनुभव है, जो उन्हें इस भूमिका में अलग बनाता है। युद्ध शुरू होने के बाद से हेगसेथ लगातार आक्रामक बयान दे रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि “अमेरिका निर्णायक तरीके से जीत रहा है और बिना किसी रहम के कार्रवाई कर रहा है।” उनके इस बयान से साफ है कि वे सख्त सैन्य नीति के पक्ष में हैं।
हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि हेगसेथ पहले इराक और अफगानिस्तान जैसी लंबी जंगों के विरोधी रहे हैं। वे इन्हें “फॉरएवर वॉर” कहते थे। लेकिन अब उनके रुख में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका फिर किसी लंबी जंग में फंस सकता है। कुल मिलाकर, Pete Hegseth अब Donald Trump के सबसे अहम और आक्रामक सहयोगियों में गिने जा रहे हैं, और ईरान के साथ बढ़ते तनाव में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
