सोनीपत में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार में दो बदमाशों के सवार होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच खरखोदा और गोहाना सदर की टीम ने कार में सवार एक छात्र को गोली मार दी और दूसरे को पकड़ लिया. घायल छात्र शौर्य और अमित सोनीपत के रहने वाले थे.

दोनों छात्र गांव फरमाना में अपने दोस्त की हुंडई वेन्यू कार में कोल्ड ड्रिंक लेने गए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी कार को बदमाशों की कार समझकर इस मुठभेड़ को अंजाम दे डाला. पुलिस की यह कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है.

पूरे मामले पर एक नजर

दरअसल रोहतक के एक गांव में गोलियां चलाकर हुंडई वेन्यू कार में सवार बदमाश रफू चक्कर हो गए और पुलिस कंट्रोल रूम से हुंडई वेन्यू कार की वीटी पूरे हरियाणा में की गई, लेकिन उसके बाद सोनीपत के रहने वाले दो छात्र शौर्य और अमित जोकि इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई के कार्यकर्ता है.

वे दोनों अपने साथी इशू के साथ गांव आवली से गुजरने वाली ड्रेन की सफाई का ठेका लिए हुए है. शौर्य और अमित अपनी हुंडई वेन्यू कार से कुछ ही किलोमीटर पर स्थित गांव फरमाना की तरफ कोल्ड ड्रिंक लेने निकल आए. इस बीच पुलिस ने उनकी कार को बदमाशों की हुंडई वेन्यू कार समझ लिया और क्राइम ब्रांच खरखोदा और गोहाना सदर की टीमों ने दोनों की कार का पीछा करना शुरू किया.

शौर्य और अमित जब कार से उतरने लगे तो शौर्य के पैर में क्राइम ब्रांच खरखोदा के एक पुलिसकर्मी ने गोली चला दी. पुलिस ने अमित को पकड़ लिया, लेकिन उसके बाद आभास हुआ कि ये तो दोनों छात्र हैं. पुलिस शौर्य को आनन फानन में गोहाना स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंची.

पुलिस के एनकाउंटर पर परिजनों में रोष

इसके बाद दोनों एक परिजनों में रोष दिखाई दिया और इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ पुलिस कमिश्नर ममता सिंह से मुलाकात की. ममता सिंह ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

इस मामले की गंभीरता से जांच का आश्वासन पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने परिजनों को दिया है. इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि रोहतक में एक गांव में हुंडई वेन्यू कार से गोली चलाने की वीटी हुई थी और उसी कार की तलाश में आज पुलिस थी तो उसी की एवज में यह एक संदिग्ध कार की वीटी यहां भी हुईं थी.

मामले की जांट की जा रही है- एसीपी

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा फायर में एक शख्स को गोली लगी है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस गोलीकांड के बाद सोनीपत क्राइम ब्रांच खरखोदा और गोहाना सदर पुलिस सवालों के घेरे में है.

सवाल उठ रहे हैं कि बिना जांच पड़ताल किए दो नौजवान युवकों के जीवन के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों किया गया. कानून सबके लिए बराबर है. चाहे वो उसकी रक्षा करने वाले पुलिस कर्मी ही क्यों ना हो.

नितिन आंतिल हरियाणा के सोनीपत की राजनीतिक, क्राइम और आम सरोकार से जुड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. वो 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights