उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बुधवार देर रात ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान करते हुए कुल 4250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

शराब का सेवन करते पाए गए लोगों पर हुई कार्रवाई 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कल देर रात प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैस प्लांट क्षेत्र, बैरियर नंबर-6, सलेमपुर चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

शराब का सेवन न करने की सख्त हिदायत 
पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ा और मौके पर ही चालान की कार्रवाई की। साथ ही सभी व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन कायम रखने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights