–सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संगम, देश को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
मुजफ्फरनगर। समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ लेकर चलने की मिसाल पेश करते हुए शाहरुख खान क्लब के सदस्यों ने एक प्रेरणादायक अभियान चलाया है। क्लब के मेंबरों का साफ कहना है कि कोई भी गरीब भूखा-प्यासा न रहे, तभी आगे बढ़ेगा देश हमारा। इसी सोच को आधार बनाकर क्लब लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने की दिशा में भी अहम कदम उठा रहा है। क्लब द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन और स्वच्छ भारत अभियान के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से अलग-अलग शहरों में पौधारोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस पहल के तहत दर्जनों पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि लोगों से उनकी देखभाल करने की अपील भी की। उनका कहना है कि पेड़-पौधे सिर्फ हरियाली ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की आधारशिला हैं। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही देश को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से आसिफ सैफी, साहिल, आसिफ अल्वी, सीमा त्यागी, अर्ष, मोनिका त्यागी और आशु सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने और समाज के हर वर्ग तक इसका संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। क्लब के सदस्यों का मानना है कि जब समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आएगा, तभी एक मजबूत, स्वच्छ और विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस ने पेश की मिसाल, मुजफ्फरनगर में 30 पौधे रोपकर दिया हरियाली का संदेश
–क्रिकेट प्रेम के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, युवाओं की पहल बनी प्रेरणा, आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के उत्साही समर्थकों ने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को एक सामाजिक संदेश के साथ जोड़ते हुए अनोखी पहल की है। जनपद मुजफ्फरनगर में इन युवाओं ने मिलकर 30 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शहर की व्यस्त सड़क के बीच डिवाइडर पर पौधारोपण करते हुए इन युवाओं का उत्साह देखने लायक था। हाथों में पौधे, चेहरे पर मुस्कान और दिल में हरियाली का संकल्प यह नजारा राहगीरों का ध्यान भी अपनी ओर खींचता रहा। टीम के समर्थकों ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ क्रिकेट का समर्थन करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है। इस दौरान मौजूद युवाओं ने कहा कि जिस तरह कोलकाता नाइट राइडर्स मैदान में शानदार प्रदर्शन करती है, उसी तरह वे भी अपने शहर को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल पर्यावरण को बचाने में मददगार हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा भी देते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह छोटी-सी पहल एक बड़ा संदेश दे रही है कि अगर हर नागरिक इसी तरह आगे आए, तो शहर ही नहीं, पूरा देश हरियाली से भर सकता है। पौधे रोपित करने में मुख्य रूप से
