ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति एक नई दिशा और दशा तय करती है। इस वर्ष 16 मई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद क्रांतिकारी साबित होने वाला है। इस दिन शनि जयंती के पावन अवसर पर वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति होने जा रही है, जिससे ‘बुधादित्य योग’ का निर्माण होगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, यह शुभ योग 29 मई तक बना रहेगा और विशेष रूप से 4 राशि वालों के लिए ‘स्वर्ण युग’ की शुरुआत करेगा।
कई बार ग्रहों के मिलन से शुभ योगों की स्थिति बन जाती है। जिसका असर 12 राशियों पर देखने को मिलता है लेकिन इनमें से कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जिन्हें बाकियों से ज्यादा लाभ की प्राप्ति होती है। ऐसे में शनि जयंती पर बुधादित्य योग बनने की वजह से इन राशियों की कुंडली में धन के अपार योग बनने जा रहे हैं।

इन राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा:
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए ये योग बहुत ही भाग्यशाली रहेगा, आगे बढ़ने के बहुत से अवसर मिलेंगे। हर जगह आपके द्वारा किए गए काम की तारीफ होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। परिवार वालों के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। धन से जुड़ा हर सपना पूरा होगा।
सिंह राशि: मान-सम्मान और आय में भारी वृद्धि होने के संकेत हैं। निवेश करने के लिए ये समय बहुत बढ़िया है। जिस जगह पर निवेश करेंगे वहां से फायदा मिलेगा। धन योग आपके जीवन में बहुत सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र और नौकरी दोनों में बहुत लाभ देखने को मिलेगा, सफलता मिलने के योग हैं।
कन्या राशि: आर्थिक लाभ होगा। जिसकी वजह से घर की दशा पहले से भी ज्यादा बढ़िया हो जाएगी। जो करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ संबंध बहुत अच्छे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि: सरकारी नौकरी के चाहवानों के लिए समय बहुत लाभ वाला है, भाग्य का साथ मिलेगा। कुंभ राशि के जातकों का शादीशुदा जीवन खुशियों से भरा रहेगा। धन योग की वजह से कुंभ राशि के जातकों को निवेश के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके काम की वजह से हर जगह से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। किसी बड़े कार्य में सफलता हाथ लगेगी।
