बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 में अतीक अहमद के किरदार को लेकर सियासत तेज हो गई हैं. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने फिल्म धुरंधर-2 में अतीक अहमद का किरदार दिखाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि फिल्म वालों को भी इस तरह का शौक हो गया है तो वो ऐसी फिल्म बना और चला सकते हैं.

फिल्म धुरंधर-2 पर बोले अफजाल अंसारी

सपा सांसद से फिल्म धुरंधर को लेकर पूछे गए सवाल पर अफजाल अंसारी ने कहा “मैंने वह फिल्म नहीं देखी है, हमारे देश में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग कोई भी कहानी बनाते रहते हैं. फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित नहीं होती है, वो पहले ही लिखकर चलते हैं. लेकिन उनकी फिल्म कैसे सफल होगी उसको देखकर चलते हैं.

कहानी दिलचस्प होनी चाहिए, जब ​​उन्हें फायदा उठाना हो, फिल्म के टिकट बेचने हों और सरकार से भी सहयोग लेना है तो ये नाम उछाला जा सकता हैं. अतीक अहमद के नाम पर फिल्म बना करके उन्हें ISI एजेंट घोषित कराने वाले वो बैकुंठ धाम जा चुके हैं. लेकिन जो अभी इसी धरती पर है और नकली बैकुंठ बना कर बैठा हुआ है. जो सच में ISI के सरगना दाऊद इब्राहिम की गोद में बैठकर अपराध करता रहा, उसको सरकार झूला, झूला रही है उसके नाम पर कोई फिल्म नहीं बन रही है.

अतीक अहमद के किरदार पर दिया बयान

अफजाल अंसारी ने कहा कि आम लोगों को तो बात समझ आ रही है कि किस तरह से संविधान की शपथ लेकर कानून की धज्जियां उड़ाकर सरकार में बैठे हुए और सरकार के जो हैंड हैं ये कर्मचारी ये गुलामी की मानसिकता से सरकारी पार्टी के राजनेताओं की इच्छाओं के हिसाब से काम कर रहे हैं. अब ये फिल्म वालों को भी शौक हो गया है तो वो भी बना सकते हैं, चला सकते हैं. रॉन्ग साइड अगर जाएंगे तो उनके खिलाफ भी कानून अपना काम करेगा. आपको अच्छा लग रहा है तो आप चलाइए.

बता दें कि फिल्म धुरंधर में माफिया अतीक अहमद के किरदार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट दिखाया गया है. जो भारत ने नकली नोटों सप्लाई करता था. इस फिल्म में उसकी मौत की घटना भी दिखाई गई है. जिसे लेकर कई विरोधी दलों ने आपत्ति जताते हुए इसे सरकार का प्रोपगेंडा बताया है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights