सहारनपुर / रविवार को सुबह अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन चौक रेलवे स्टेशन सहारनपुर पर महाराज जी की पूजा अर्चना कर महाराज जी के सिद्धांत पर चलने का आह्वान किया गया l इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रति चिंतनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण से कार्य करने का है l आज राजनीतिक रूप से हमें परिपक्व होने की जरूरत है इसी आवाज पर एक संकल्प रैली आगमी 17 दिसंबर 2023 को राजधानी लखनऊ में होने जा रही है। जिसमें पूरे भारत से वैश्य समाज इकट्ठा होगा ,और राजनीति में भागीदारी के लिए अपनी आवाज बुलंद करेगा l इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी ताकत का परिचय दें l महानगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी सिदांतो के पर चलकर समाज को एकजुट कर सकते हैं । आज अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन इसी धुरी पर काम कर रहा है l और समाज में कमजोर वर्ग के लोगों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ा हैl कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला महामंत्री पुनीत सिंघल, वरुण मित्तल जिला मंत्री विजय कुमार, सरसावा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता अरुण गुप्ता, पंकज गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे ।
वैश्य समाज राजनीति में भागीदारी के लिए अपनी आवाज करेगा बुलंद/दिनेश गुप्ता
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dec 10, 2023By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
