उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में UPPSC और UPSSSC द्वारा विभिन्न विभागों के लिए नवचयनित अभ्यर्थियों को CM Yogi Adityanath ने नियुक्ति-पत्र वितरण किया।

उसके बाद सीएम योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित अभ्यर्थियों को संबांधित किया। सीएम योगी ने कहा कि आपने पूरी प्रक्रिया में देखा होगा कि, आपको कहीं सिफारिश कराने की नौबत नही आई होगी।
UPPSC एवं UPSSSC द्वारा विभिन्न विभागों हेतु चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देखा होगा जैसे ही यह विज्ञापन निकला होगा, आवेदन किया होगा, परीक्षा परिणाम आने तक किसी भी स्तर पर किसी भी तरह की सिफारिश, या कोई अनैतिक कार्य की कोई गुंजाइश नहीं थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियत साफ हो, स्पष्ट नीति हो तो परिणाम आने में देर नही लगती, वहीं परिणाम है कि आज आपको नियुक्ति पत्र आज आपको मिल रहा है।
