सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। प्रभु श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले भर में किया जा रहे हैं अक्षत वितरित ,इसी क्रम में सोमवार को सदर विधायक राजीव गुम्बर ने आज अपने साथियों के साथ श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी से आए पवित्र अक्षत (चावल) गोविंदनगर में सभी साथियों के साथ आज प्रात घर घर वितरण किए, और कहा यह पूजित अक्षत अपने-अपने पूजा स्थल में रखें, साथ ही सभी साथ ही सभी मोहल्ले वासियों से आग्रह किया की आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर के निर्माण हेतु घर-घर दीपक जलाकर दीपावली का उत्सव मनाए। इस अवसर पर विभाग प्रचारक प्रवीर , सहनगर कार्यवाह देवेंद्र बंसल , नगर कार्यवाह मनीष, महानगर संघचालक अशोक बंसल व रामबस्ती मुख्य शिक्षक अवनीश , अजय खटाना, जसवीर मोगा अशोक छाबड़ा , अशोक छाबड़ा , श्रीमती रंजू नरूला , सन्नी दीक्षित,गौरव रस्तोगी , विवेक राजपूत ,करण सभरवाल ,सौरभ जैन, प्रतीक, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights