दिल्ली में गुरुवार सुबह हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दक्षिणी दिल्ली में स्थित लाजपत नगर के एक घर में मां-बेटे की लाश बरामद हुई है। दोनों की चाकू मारकर हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने घर के नौकर को अरेस्ट कर लिया है। दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस की पूछताछ में नौकर ने बताया कि मालकिन ने उसको किसी काम को लेकर डांट दिया था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर मां-बेटे की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ करने में जुटी है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हत्याकांड को देर रात अंजाम दिया गया है। दरवाजा बंद होने की वजह से परिवार के लोगों ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। महिला का शव बेडरूम में मिला है जबकि उसके बेटे का शव बाथरूप में मिला है। मृतक महिला का नाम रुचिका (42) है। जबकि बेटे का नाम कृष (14) है। पुलिस ने बताया कि हत्या की जानकारी पति ने फोन पर दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights