खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच भारत के रक्षा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जी हां अगले कुछ महीनों में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस,थल सेना प्रमुख,नौसेना प्रमुख और डीआरडीओ प्रमुख बदल जाएंगे क्योंकि यह सभी बड़े अधिकारी रिटायर्ड होने वाले हैं. रक्षा मंत्रालय इसी महीने नए प्रमुखों के नामों की घोषणा कर देगा. न्यूज 24 को मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा सीडीएस जनरल अनिल चौहान 30 मई 2026 को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी 31 मई 2026,थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून 2026 तो वहीं डीआरडीओ प्रमुख समीर वी कामथ 31 मई को रिटायर्ड हो जाएंगे.

बता दें कि कि जनरल अनिल चौहान देश के दूसरे सीडीएस और पिछले चार सालों से इस पोस्ट पर हैं. बात करें एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह की तो ये दोनों इस साल अक्टूबर में रिटायर्ड होने वाले हैं, इसलिए अभी इस पद के लिए नए अधिकारियों के नाम नहीं मांगे गए हैं और ना ही अभी बोर्ड का गठन किया जाएगा.

आखिर क्या है CDS के चुनाव का नियम

डिफेंस मिनिस्ट्री के नियमों के मुताबिक नए सीडीएस के सेलेक्शन के लिए जो मेरिट चाहिए उसके लिए सबसे पहले थ्री स्टार अधिकारी होना जरूरी होता है. हालांकि सलेक्शन की प्रक्रिया बहुत ही जटिल होती है, क्योंकि ऐसे सभी थ्री स्टार अधिकारी यानी लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल जो वर्तमान में जॉब पर है या दो साल पहले रिटायर हुए हैं, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. शर्त सिर्फ इतनी होती है कि सिलेक्शन के वक्त उनकी ऐज 62 साल ही होनी चाहिए. न्यूज 24 को मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल रक्षा मंत्रालय के पास अभी 150 से अधिक अफसरों की लिस्ट मौजूद है, जिससे नए सीडीएस का चुनाव हो सकता है.

किस तरह से होता है प्रमुख का सिलेक्शन

सिलेक्शन सीनियरिटी और अनुभव के आधार पर होती है. सिलेक्शन कैबिनेट की नियुक्ति समिति करती है. अगल पिछले चयन की प्रक्रिया को बारीकी से समझें तो आमतौर पर सबसे वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल को प्रमुख नियुक्त किया जाता आयु सीमा 62 साल होनी चाहिए. मौजूदा चीफ के रिटायर्ड होने के चार महिने पहले से जिन लेफ्टिनेंट जनरल का प्रोफाइल मंगाा जाता है उसकी बारीकी से समीक्षा की जाती है. इसके अलावा आईबी और रॉ की रिपोर्ट का भी आधार माना जाता है. सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिलेक्शन पर अंति मुहर राष्ट्रपति लगाते है. सेना चीफ रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के मुख्य रक्षा एडवाइजर होते हैं.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights