सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र में मुहर्रम के मौके पर कथित रूप से दूषित शरबत पीने और अन्य चीजें खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, तथा 75 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नानौता थाना क्षेत्र के शेखजादगान मोहल्ले के निवासी शबी हैदर (60) के रूप में हुई है। 

अस्पताल में भर्ती बीमार लोग 
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि शनिवार शाम नानौता कस्बे के एक मोहल्ले में मुहर्रम के मातमी जुलूस के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिरयानी और शरबत का सेवन किया था, जिसके बाद करीब 75 लोगों को उल्टियां होने लगीं एवं अन्य समस्याएं हुईं। बंसल ने बताया कि उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

खाने-पीने की चीजों के नमूने जांच के लिए भेजे 
बताया कि खाद्य विषाक्तता के शिकार हुए शबी हैदर को उपचार के लिये चिकित्सा केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बंसल ने बताया कि जुलूस के मौके पर इस्तेमाल की गयी खाने-पीने की चीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और मरीजों को जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights