पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव के परिणाम कल आएंगे उसके इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अब अंतिम रिजल्ट का इंतजार कर रही है। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हल चल तेज हैं क्योंकि यहां पर कुछ लोगों को उम्मीदी है कि यहां पर इस बार सत्ता परिवार्तन होगा, लेकिन इसे लेकर उत्तर प्रदेश के एक मौलाना ने मुस्लमानों को उसकाने वाला बयान दे दिया है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसका कहना है कि मुस्लिमों का अब रोने का वक्त आ गया है बंगाल वालों यूपी-बिहार के मुस्लिमों का अंजाम देखकर थोड़ी देर के लिए लोमड़ी बन जाओ। मौलाना ने बिना नाम लिए सीएम योगी पर तंज किया।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के इटावा में मौलाना जर्जिश अंसारी ने एक कार्यक्रम में बंगाल काउंटिंग से पहले मुस्लिमों को भड़काते देखा जा सकता है। उसने कहा कि बंगाल वालों मुबारक तुम्हें… यही चाहते थे और यही तुम्हें मिल गया। हम लोगों के आंसुओं से रोने की नौबत है, कोई बहुत अच्छी नौबत नहीं है चलिए आएंगे हम कभी कभी… तब पता चलेगा की कभी आज फलां जगह जलसा नहीं हो पाएगा क्योंकि एसपी साहब ने आपके जलसे को रिजेक्ट कर दिया है। अब 10 बजे से ज्यादा माइक की परमिशन नहीं मिलेगी अब मस्जिद में आपको अजान माइक से देने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं नाम ले लूंगा तो जेल भेज दिया जाएगा। इसलिए आप इशारो में समझ जाइए। बंगाल वालों मुबारक हो तुम्हें यही चाहते थे और यही तुम्हें मिल गया है हम आपको सलाम करेंगे और आपको मुबारकबाद पेश करेंगे। बंगाल वालों मेरी आवाज तुम्हारे कानों तक जा रही हो तो बिहार वालों को अंजाम देकर, यूपी वालों को अंजाम देकर और दूसरे इलाकों को अंजाम देकर कर तुम थोड़ी देर के लिए लोमड़ी बन जाओ। हिकमत से काम लो, यही हिकमत तुम्हें आने वाले वक्त में शेर के जुल्मों से बचा सकती है। लोगों का कहना कि मौलाना का इशारा सिर्फ बंगाल के लोगों की तरफ था। फिलहाल इस वायरल वीडियो को लोग बंगाल चुनाव के नतीजे से जोड़कर देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights