मुरादाबाद, 18 अगस्त । चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में मंगलवार को जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी का मुख्य विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य: 2047, संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज की अजरा परवीन, द्वितीय स्थान पर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के लक्ष्य रमण मिश्र और डॉ देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिलारी एहसास गौड़ रहे। तृतीय स्थान पर मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की रितिका सिंह सागर रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर सुदेश भटनागर, विज्ञान की नोडल बबीता मेहरोत्रा और सम्मानित निर्णायक मंडल के द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ अनिल कुमार प्रोफेसर भौतिक विज्ञान हिंदू कॉलेज मुरादाबाद और डॉ योगेम्बर सिंह प्रोफेसर भौतिक विज्ञान केजीके महाविद्यालय मुरादाबाद रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के व्याख्यान को सुनकर निर्णय कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों का चयन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने उपस्थित होकर छात्रों को उद्बोधन के माध्यम से ऐसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान प्रभारी नरेंद्र सिंह ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदेश कुमार भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहम्मद शारिब ,अजय तोमर, पंकज कुमार शर्मा और विशाल अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा।
