मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह क्षेत्र के गांव मिमलाना के जंगल में मुठभेड़ में 12 गोकश को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन गोवंश जिंदा बरामद किये गए। एएसपी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि गोकशी की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मिमलाना गांव के जंगल में दबिश दी तो वहां गोकशी करने की तैयारी कर रहे आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए है। तीन गोवंश जिंदा बचा लिए गए। गोकशी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
