बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर पार्टी की ओर से बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम योगी ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ”बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।”

अखिलेश यादव ने भी दी शुभकामनाएं
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘आदरणीय मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. उनको स्वस्थ, स्वतंत्र जीवन और सार्थक सक्रियता के लिए अनंत शुभकामनाएं।’ अखिलेश यादव ने कहा कि मायावती ने हमेशा शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहे, यही उनकी कामना है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का संदेश
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights