यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा आते समय सोमवार सुबह मथुरा में एक स्लीपर बस में एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। कार टकराते ही बस और कार दोनों में आग लग गई।

इस हादसे में कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल कुछ देर के लिए आगरा से नोएडा आने वाले एक्सप्रेसवे पर यातायात को रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights