बरनाला नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा पंजाब के स्टेट जनरल सेक्रेटरी दयाल सिंह सोढ़ी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मंजूरी के बाद 26 मई को होने वाले बरनाला नगर निगम चुनावों के लिए 26 वार्डों में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस सूची के जारी होने के साथ ही बरनाला में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।
यह है भाजपा उम्मीदवारों की पूरी सूची
जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 6 से डॉ. सुखदीप सिंह (ओबीसी), वार्ड नंबर 8 से मनी गर्ग (जनरल), वार्ड नंबर 9 से बबीता रानी (महिला), वार्ड नंबर 10 से परदीप बंसल (जनरल), वार्ड नंबर 14 से शिवांशु गर्ग (जनरल), वार्ड नंबर 15 से दीपिंदर कौर (महिला), वार्ड नंबर 19 से पूनम गोयल (महिला), वार्ड नंबर 20 से सोनी सिंह (एससी), वार्ड नंबर 22 से हरबख्शीश सिंह गोनी (जनरल), वार्ड नंबर 27 से सुखदियाल कौर (एससी महिला) को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह वार्ड नंबर 28 से धरम सिंह फौजी (एससी), वार्ड नंबर 29 से लक्ष्मी देवी (महिला), वार्ड नंबर 30 से राजू चौधरी (जनरल), वार्ड नंबर 31 से रजनी गोयल (महिला), वार्ड नंबर 32 से रीतू शर्मा (जनरल), वार्ड नंबर 34 से बलविंदर सिंह (एससी), वार्ड नंबर 35 से बेबी रानी (एससी महिला), वार्ड नंबर 36 से केवल धारनी (जनरल), वार्ड नंबर 37 से चरनजीत सिंह (एससी), वार्ड नंबर 38 से शिवानी (महिला), वार्ड नंबर 39 से पूनम अग्रवाल (महिला) को टिकट दिया गया है। आगे वार्ड नंबर 41 से स्नेह लता (महिला), वार्ड नंबर 42 से हितेश्वर कुमार (जनरल), वार्ड नंबर 45 से चरनजीत कौर (एससी महिला), वार्ड नंबर 46 से संजीव कुमार काका (जनरल) और वार्ड नंबर 47 से प्रियंका मित्तल (महिला) को भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
सूची जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी ने इस बार अनुभवी, जमीन से जुड़े और जनता में अच्छी पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों को मौका दिया है। 26 मई को होने वाले मतदान से पहले भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकने का मन बना लिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता बरनाला में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे और उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे।
