महानगर की सड़कों पर अब महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ एक रसूखदार कार चालक ने सड़क पर पैदल जा रही युवती का न केवल पीछा किया, बल्कि उसके साथ अश्लील हरकतें कर उसे डराने की कोशिश भी की। इस मामले में थाना मोती नगर की पुलिस ने आरोपी रॉबिन सरूजा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि 1 अप्रैल को वह अपने घर से पैदल ब्यूटी पार्लर गई थी। जब वह अपना काम खत्म कर पार्लर से वापस घर लौट रही थी, तो रास्ते में एक सफेद रंग की ब्रीजा कार उसका पीछा करने लगी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कार चालक, जिसकी पहचान रोबिन सरूजा के रूप में हुई है, ने अपनी गाड़ी युवती के पास धीमी कर ली। वह उसे गलत निगाह से देखने लगा और सरेराह अश्लील इशारे व घिनौनी हरकतें करने लगा। आरोपी की इन हरकतों से युवती बुरी तरह घबरा गई और उसने डर के मारे तेज चलना शुरू कर दिया।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। जब पीड़िता भागते हुए अपने घर के बिल्कुल करीब पहुंची, तो कार चालक ने एकदम गाड़ी उसके पास लाकर उसे पकड़ने की कोशिश की। पीड़िता ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत अपने घर का गेट खोला और अंदर घुसकर अपनी जान बचाई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights